1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शुभमन गिल की धुंआधार पारी देख लड़की ने बीच मैदान में किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो रही है अब वायरल

शुभमन गिल की धुंआधार पारी देख लड़की ने बीच मैदान में किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो रही है अब वायरल

 Published : Feb 02, 2023 11:53 am IST,  Updated : Feb 02, 2023 11:53 am IST

आखिरी सीरीज में गिल ने महज 63 गेंदों में 126 रन बनाए। अपनी इस धुंआधार पारी से गिल जमीन से सोशल मीडिया पर स्टार बन गए हैं।

shubhman gill viral photo- India TV Hindi
इस धुंआधार पारी से गिल जमीन से सोशल मीडिया पर स्टार बन गए हैं। Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। इंडियन टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 168 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस मैच के हीरो रहे शुभमन गिल रहे। गिल की बल्लेबाजी इतनी शानदार थी कि विरोधियों के होश उड़ गए। आखिरी सीरीज में गिल ने महज 63 गेंदों में 126 रन बनाए। अपनी इस धुंआधार पारी से गिल जमीन से सोशल मीडिया पर स्टार बन गए हैं।

हर कोई शुभमन गिल की बात कर रहा है। गिल पर कई मीम्स भी बन रहे हैं। वहीं गिल की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है। आज हम गिल के फैन्स द्वारा बनाए गए मीम्स पर नजर डालेंगे, जो काफी चौकाने वाले हैं। इनमें से एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को जो भी देख रहा है, शेयर कर रहा है। हमने नीचे फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इसके साथ ही अन्य वायरल ट्वीट भी अवश्य देखें। 

आपको बता दें कि शुभमन गिल खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट के इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस पारी में 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 126 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने एशिया कप 2022 के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।