1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक आदमी ने सड़क पर तेज रफ्तार में चलाई दो साइकिल, देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

एक आदमी ने सड़क पर तेज रफ्तार में चलाई दो साइकिल, देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

 Published : Mar 27, 2023 11:32 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 11:32 am IST

आपने इससे पहले लोगों को साइकिल चलाते हुए देखा होगा, लेकिन ये इंसान साइकिल की सवारी इस तरह करता है कि सड़क पर चलने वाले लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं।

man riding two bicycles at the same time- India TV Hindi
आदमी एक साथ दो साइकिल चला रहा है Image Source : TWITTER

हमारे देश में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। ये कलाकार अपनी कला से लोगों को अचंभित करते हैं। कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी कला को देख आंखों को यकीन नहीं होता। ऐसे ही एक कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कलाकार ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपने इससे पहले लोगों को साइकिल चलाते हुए देखा होगा, लेकिन ये इंसान साइकिल की सवारी इस तरह करता है कि सड़क पर चलने वाले लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। इस वीडियो में शख्स की कलाकारी देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

एक आदमी दो साइकिल चलाता है

14 सेकंड की इस क्लिप में एक शख्स दो साइकिल के साथ नजर आ रहा है। वह सड़क पर बहुत तेजी से साइकिल चला रहा है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वो दो साइकिल बड़ी आसानी से चला रहा है। सड़क पर काफी लोग दिखाई दे रहे हैं, रिक्शा भी सड़क के किनारे खड़े हैं। वह दुर्घटना की परवाह किए बिना दोनों साइकिलों को तेजी से चला रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही एक मोड़ आता है, वे साइकिल नीचे कर देता है। सामने एक रिक्शा भी आ रहा होता है। आदमी आसानी से साइकिल को मोड़ पर घुमा देता है।

लोगों के रिएक्शन काफी फनी
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कलाकारों की कमी नहीं है इंडिया में। वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भी आ रहे हैं। एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि एक यूजर ने लिखा कि टोंटी चोर से तो ये अच्छा साइकिल चला लेता है। एक यूजर ने लिखा कि इसे कांग्रेस में शामिल करवा दो। वीडियो पर कई लोगों के जवाब काफी फनी अंदाज में आ रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।