1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्रिज में नहीं बिछाना चाहिए Met, शख्स ने Video में बताया कारण जिसके बाद लोगों के भी आए रिएक्शन

फ्रिज में नहीं बिछाना चाहिए Met, शख्स ने Video में बताया कारण जिसके बाद लोगों के भी आए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 24, 2025 05:20 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 11:00 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा जो शायद फ्रिज ठीक करने के लिए आया था, वो बताता है कि फ्रिज में क्यों मेट नहीं बिछाना चाहिए। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी फिर अपनी बात कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ARMAN.TECHNICIAN

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाया करते हैं तो फिर आप भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट देखते ही होंगे और कई वीडियो या फिर फोटो देखने के बाद आप भी शायद कमेंट सेक्शन में अपनी बात कहते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोगों के रिएक्शन भी आए हैं। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक फ्रिज का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर मेट लगा हुआ है जो आमतौर पर सभी घरों में महिलाएं लगाती ही हैं। अब उस मेट को दिखाते हुए बोलता है कि फ्रिज में मेट को नहीं बिछाना है। उसका कहना है कि इससे कूलिंग में दिक्कत में होगी। फ्रिज में कूलिंग नहीं होगी या फिर देर से होगी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है मगर पहले आप वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर arman.technician नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये भाई मंगल गृह से आया है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- शीशा से कूलिंग पास होता है? तीसरे यूजर ने लिखा- कितना पैसा मिला झूठ बोलने का। चौथे यूजर ने लिखा- वाह इंजीनियर साहब। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या यार कुछ भी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो होना ही था! बाइक को लहराते लड़के के साथ जो हुआ उसे देख लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

कानपुर वाले कभी नहीं सुधरेंगे! शख्स ने ऐसा क्या देख लिया जो Video पर लिखी यह बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।