1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब लड़की ने निभाया नागिन का किरदार तो हो गई ट्रोल, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'यह छपरी नागिन है'

जब लड़की ने निभाया नागिन का किरदार तो हो गई ट्रोल, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'यह छपरी नागिन है'

 Published : Mar 07, 2023 10:48 am IST,  Updated : Mar 07, 2023 10:50 am IST

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की नागिन की किरदार करती नजर आ रही है। वहीं दो युवक भी दिख रहे हैं।

Nagin video- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL_POOJA_PRAMOD

अब युवा सोशल मीडिया पर स्टार बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जा रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सारी हदें पार कर दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले युवा भूल रहे हैं कि वह क्या कर रहे हैं। उन पर बस वायरल होने का भूत सवार है। इसलिए सामने आ रहे हैं ऐसे-ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिससे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इसके अलावा आप उन्हें ट्रोल भी कर सकते हैं। जैसे इस क्रिएटर ने एक वीडियो बनाया है, जो एक नागिन की कहानी को दिखाता है। इस वीडियो को देखने आप भी हैरान रह जाएंगे। 

नागिन का किरदार निभाने के चक्कर में ट्रोल

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की नागिन की किरदार करती नजर आ रही है। वहीं दो युवक भी दिख रहे हैं। नागिन की भूमिका निभाने वाली लड़की नागमणि को छुपा कर जंगल चली जाती है। इसी बीच युवक नागमणि चुरा लेते हैं। लेकिन जब नागिन लौटती हैं तो नागमणि नहीं होती। यह देखकर नागिन को गुस्सा आ जाता है। नागिन अपनी शक्तियों का उपयोग कर पता लगा लेती है कि नागमणि को किसने चुराया है। नागिन को पता चल जाता है इसके बाद वह युवकों के पास जाती है और नागमणि मांगती है, लेकिन युवक नहीं देते। 

इस पर नागिन भड़क जाती है और युवक को डस लेती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे होंगे। वीडियो वाकई काफी फनी अंदाजा में बनाया है। वीडियो वायरल तो हो गया लेकिन सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन देखने के बाद आपको अपनी हंसी को कंट्रोल करने की जरूरत पड़ सकती है। एक यूजर ने लिखा कि अब हम यह दिन देखने के लिए जिंदा हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये छपरी नागिन है। आप देखिए इस वीडियो पर रिएक्शन, जिसके बाद आप खूब हंसेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।