1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुजुर्ग ने युवती के साथ किया जबरदस्त डांस, देख लोगों ने कहा- 'बाबा जी आपके अच्छे दिन हैं'

बुजुर्ग ने युवती के साथ किया जबरदस्त डांस, देख लोगों ने कहा- 'बाबा जी आपके अच्छे दिन हैं'

 Published : Apr 28, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 03:57 pm IST

इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी एक युवती के साथ डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। ये वीडियो लोगों के बीच काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वायरल डांस वीडियो- India TV Hindi
वायरल डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/RAMBRIKSHPANDIT123

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिला जाए कुछ पता नहीं होता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गये हैं कि क्या वाकई में ऐसा हो सकता है? इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी युवती के साथ डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। ये वीडियो लोगों के बीच काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

बुजुर्ग आदमी ने कमाल का डांस किया

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स और एक युवती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों की जोड़ी को देखकर हैरान हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों काफी फनी डांस कर रहे हैं। दोनों हिंदी फिल्म के गाने पर मस्ती में डांस कर रहे हैं। वहीं लड़की सब कुछ भूलकर बूढ़े आदमी के साथ डांस कर रही है।

बुजुर्ग की डांस देख कुछ भड़के लोग
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इस खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों को लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर 15 सौ से ज्यादा लाइक मिल गए हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाबा जी ने कमाल का डांस किया है। एक यूजर ने लिखा कि वाह बाबा जी। एक यूजर ने लिखा कि बाबा जी आपने अपनी उम्र नहीं देखी, आप किसका डांस कर रहे हैं। उम्र के साथ सब कुछ सही होता है। अब आपकी उम्र डांस करने की नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने बुजुर्ग के डांस की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।