1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी लड़की को देखते ही विदेशी युवक गाने लगा हिंदी गाना, देखें वीडियो

पाकिस्तानी लड़की को देखते ही विदेशी युवक गाने लगा हिंदी गाना, देखें वीडियो

 Published : Feb 07, 2023 09:57 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 09:59 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद को शेयर करने से नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में युवक हिंदी फिल्म का गाना गा रहा होता है।

peris hindi song video viral- India TV Hindi
हिंदी जगत की मशहूर दिवंगत लता मंगशेकर ने गाना गया। Image Source : TWITTER/@MAHEERAGHANI

हिंदी फिल्मों का असर पूरी दुनिया में देखने को मिलता है, इसका उदाहरण अक्सर वायरल वीडियोज बता देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पेरिस का है। इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद को शेयर करने से नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में युवक हिंदी फिल्म का गाना गा रहा होता है।

देखिए ये वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी युवक बॉलीवुड गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। वह लता मंगशेकर का गाना 'अजीब दास्तां है ये कहां शुरू कहां खतम ये मंज़िलें है कौन सी न वो समझ सके न हम अजीब दास्ता' गा रहा होता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक बीच सड़क पर बेहतरीन अंदाज में गाना गाता है। बता दें कि ये गाना दिल अपना और प्रीत पराई का है। इस गाने को हिंदी जगत की मशहूर दिवंगत लता मंगशेकर ने गाया था।

इसमें पाकिस्तान का क्या था?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है, वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि इस लड़के ने मुझसे पूछा कहां से हो? मैंने बताया कि मैं पाकिस्तान से हूं और ये सुनते ही मेरे सामने ये गाना गाने लगा। यह पूरा वाकया ओपेरा गार्नियर पेरिस का है। वीडियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई यूजर्स का जवाब देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि गाना बहुत अच्छा गाया है।  एक यूजर ने लिखा कि इसमें पाकिस्तान का क्या था। ये लता मंगशेकर का गाना था। अब आइए कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।