1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ गांव की दावत में ही दिख सकता है ऐसा नजारा, Video जीत लेगा आप सभी का दिल

सिर्फ गांव की दावत में ही दिख सकता है ऐसा नजारा, Video जीत लेगा आप सभी का दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 10:03 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो निश्चित रूप से ही आपका दिल जीत लेगा। वीडियो में जो नजारा दिखाई देता है वो आपको शहर के किसी भी पार्टी में नजर नहीं आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितना कॉमन स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करना हो गया है, उतना ही कॉमन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के अकाउंट का होना हो गया है। युवा और नौकरीपेशा लोग तो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ही, उनके साथ बुजुर्ग लोग और बच्चे भी आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप तमाम वायरल वीडियो और फोटो तो देखते ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा अगर आप जानवरों को पसंद करते हैं तो।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जितने भी लोग कभी गांव में रहे हैं या फिर अभी भी रहते हैं, वो जानते हैं कि गांवों में दावत पात में बैठाकर दिया जाता है। जमीन पर एक साथ कई सारे लोग बैठते हैं और सभी को एक साथ खाना परोसा जाता है। ऐसा ही वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है। सभी लोग खाने के लिए बैठे हुए हैं और उनके सामने पत्तल परोसा गया है। वहीं एक कुत्ता भी खाने के लिए बैठ गया है तो लोगों ने उसे भगाने की जगह उसके सामने भी पत्तल डाला और उसमें उसके खाने के लिए पुरी डाल दी। वीडियो में आगे नजर आता है कि कुत्ता उस पुरी को खाने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब भोज खाने सभी के बीच मोहल्ले का शेरू भी पहुंच गया।' वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो जी, मीठे में मिर्च का हलवा! फंक्शन में यह डिश देख हैरान हुए लोग, Video बनाया जो हो रहा है वायरल

बिन बुलाया मेहमान बनकर शादी में पहुंचा शख्स, उसके बाद जो हुआ उसे जिंदगी भर रखेगा याद, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।