1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी को इंप्रेस करने के चक्कर में पति ने पहना उसका ड्रेस, फिर हुई ऐसी किरकिरी कि छिपाना पड़ा मुंह

पत्नी को इंप्रेस करने के चक्कर में पति ने पहना उसका ड्रेस, फिर हुई ऐसी किरकिरी कि छिपाना पड़ा मुंह

 Published : Feb 16, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 04:47 pm IST

एक वीडियो सामने आया है, हालांकि इसमें पत्नी नाराज तो नहीं होती, लेकिन पति अपनी पत्नी को इंप्रेस करने के लिए कुछ ऐसा कर देता है कि दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती हो जाती है।

patni aur pati ka dance video- India TV Hindi
पत्नी को इंप्रेस करना पड़ा भारी Image Source : INSTAGRAM/ABRAZ.KHAN_91

शादी के बंधन में बंधने के बाद पति के सामने कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। अपनी पत्नी का हमेशा ख्याल रखना। इन सबके बीच पारिवारिक जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जैसे आपकी पत्नी नाराज हो जाती हो। अगर पत्नी नाराज हो जाए तो पति उसे खुश करने के लिए काफी जतन करता है। इसके बाद भी पत्नी की नाराजगी दूर नहीं होती। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, हालांकि इसमें पत्नी नाराज  तो नहीं होती, लेकिन पति अपनी पत्नी को इंप्रेस करने के लिए कुछ ऐसा कर देता है कि दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती हो जाती है।

पत्नी को इंप्रेस करना पड़ा भारी

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति महिलाओं के वेस्टर्न ड्रेस में आता है। इसके बाद वह बिना रुके डांस करने लगत है। पत्नी यह देखकर चौंक जाती है। वह कई बार अपने पति को इशारा करती है लेकिन वह अपनी धुन में रहता है। वो 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के फिल्म के गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आए'। पति पत्नी की बातें नहीं समझ पा रहा होता है। जैसे ही वह नाचते हुए मूव करता है, उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। वह अपने दोस्तों को देखकर घबरा जाता है। पति तेजी से अपने कमरे की ओर भागता है।

दोस्त जीने नहीं देंगे
वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अरबाज खान (Abraz I khan) ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि पत्नी को इंप्रेस करने के चक्कर में बेइज्जती हो गई। इस वीडियो को दस करोड़ लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 70 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही 64 हजार लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि भाई आपकी ड्रेस अच्छी है। एक यूजर ने लिखा कि भाभी इंप्रेस हैं लेकिन दोस्त अब जीने नहीं देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।