1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिल गए ऋषि सुनक के 'जुड़वा भाई', देखिए सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं तस्वीरें

मिल गए ऋषि सुनक के 'जुड़वा भाई', देखिए सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं तस्वीरें

 Published : Oct 27, 2022 05:16 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 05:27 pm IST

जिम सर्भ ने एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा साझा किए गए कोलाज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस कोलाज में आशीष नेहरा, जिम सर्भ और सच्चा बैरन कोहेन की तस्वीरें ऋषि सनक के हमशक्ल के रूप में थीं।

ऋषि सुनक - India TV Hindi
ऋषि सुनक Image Source : SOCIAL MEDIA

दीपावली के दिन ब्रिटेन से जब खबर सामने आई कि ऋषि सुनक यूके के अगले पीएम होंगे। इसके बाद से ही भारत में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई देने में जुट गया। हिंदू समाज उन्हें सनातन धर्म का बढ़ावा देने वाला व्यक्ति के रूप में देखने लगा। इसमें पाकिस्तान भी आगे था, उसने भी सुनक से रिश्ता जोड़ लिया और पाकिस्तानी भी ऋषि को शुभकामनाएं देने लग गए। वही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी लग गई। सोशल मीडिया पर लोग आशीष नेहरा और अभिनेता  जिम सर्भ की भी फोटो शेयर करने लग गए। अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा क्यों? तो चलिए आपको बताते हैं। 

ऋषि से मिलती शक्ल 

जिम सर्भ ने एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा साझा किए गए कोलाज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस कोलाज में आशीष नेहरा, जिम सर्भ और सच्चा बैरन कोहेन की तस्वीरें ऋषि सनक के हमशक्ल के रूप में थीं। उस कोलाज पर लिखा था कि "हां, मैंने सुना। अपना फाइटर चुनें,"  जिस दिन ऋषि प्रधानमंत्री बने थे उस दिन ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रंड कर रहे थे। इसके बाद इंडिया में आशीष नेहरा भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। हर कोई आशीष नेहरा की फोटो को लगाकर अजीबोगरीब मीम्स शेयर कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।