1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्राइवर की हैवी ड्राइविंग देख हैरान रह गए लोग, ट्रक को ऐसे खतरनाक पुल से निकाला बाहर

ड्राइवर की हैवी ड्राइविंग देख हैरान रह गए लोग, ट्रक को ऐसे खतरनाक पुल से निकाला बाहर

 Published : Jan 02, 2023 09:56 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 10:02 am IST

सोशल मीडिया पर ड्राइवर की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में ड्राइवर की हैवी ड्राइविंग देख हर कोई हैरान है।

वायरल ट्रक फोटो- India TV Hindi
वायरल ट्रक फोटो Image Source : FACEBOOK

इंटरनेट की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे कई वीडियो देखकर आप हैरान रह जाते होंगे। कई बार आपको वीडियो देखकर भी यकीन नहीं होता। अब एक ऐसा ही वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ड्राइवर के ड्राइविंग स्पिरिट को देखकर हर कोई हैरान है। चालक की जोखिम भरी ड्राइविंग देख लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं।

ड्राइवर की जोखिम भरी ड्राइविंग 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक ड्राइवर दो लेन के पुल पर ट्रक को आसानी से निकाल लेता है। वीडियो देखकर लगता है कि इस रास्ते से रोज वाहनों का काफिला गुजरता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि ड्राइवर बिना किसी डर के आसानी से ट्रक को एक छोर से दूसरे छोर ट्रक को ले आता है। वहीं, वीडियो में एक युवक ट्रक ड्राइवर को हिदायत भी देता है।

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। वीडियो को अब तक 45 मिलिनय से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो पर 400 से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  साथ ही इसे 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग अपनी राय लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ड्राइवर बहुत बहादुर है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये ऐसा है ड्राइवर जो ट्रक को नदी के ऊपर भी चला देगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।