1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चूहे के बच्चे को लेकर भाग रहा था सांप, मां ने घेर लिया बीच सड़क, फिर दौड़ा-दौड़ाकर सांप को पीटा

चूहे के बच्चे को लेकर भाग रहा था सांप, मां ने घेर लिया बीच सड़क, फिर दौड़ा-दौड़ाकर सांप को पीटा

 Published : Feb 03, 2023 11:19 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 11:19 pm IST

ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि कमजोर जानवर ताकतवर जानवर पर हावी हो जाए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इस बात की गवाही है कि कई बार कमजोर जानवर भी मजबूत जानवर के लिए कभी-कभार मुसीबत बन जाता है।

rat snake fight video- India TV Hindi
चूहा और सांप की लड़ाई Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया में कई जानवरों के आपस में लड़ते हुए वीडियो देखा होगा। आमतौर पर जानवर भी अपने बराबर या कमजोर से ही लड़ते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक कमजोर जानवर एक शक्तिशाली जानवर को लड़ाई में हरा देता है, तो क्या आप यकीन करेंगे? ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि कमजोर जानवर ताकतवर जानवर पर हावी हो जाए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इस बात की गवाही है कि कई बार कमजोर जानवर भी मजबूत जानवर के लिए कभी-कभार मुसीबत बन जाता है। ये लड़ाई अब क्यों हो रही है ये भी काफी दिलचस्प है।

चूहे ने कई बार सांप को मारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चूहा सांप पर काफी आक्रामक दिखाई दे रहा है। वह सांप को हमला करने का मौका भी नहीं देता। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप अपनी जान बचाते हुए भाग रहा होता है। चूहा बार-बार सांप को पीछे से खींच लेता है जिससे सांप बहुत डर जाता है। अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखें तो समझ में आता है कि चूहा सांप पर हमला करता है क्योंकि सांप ने चूहे के बच्चे को अपने मुंह में ले रखा होता। चूहा सांप को कई बार मारता है, जिसके बाद वह बच्चे को छोड़ देता है।

मां ने अपनी जान की बाजी लगा दी
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि चूहे ने अपने बच्चे के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मां दुनिया में ताकतवर होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह इंटरनेट का अब तक का सबसे अच्छा वीडियो है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।