1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पठान' फिल्म पर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान का एक ट्वीट हुआ वायरल, एक यूजर को दे दी नसीहत

'पठान' फिल्म पर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान का एक ट्वीट हुआ वायरल, एक यूजर को दे दी नसीहत

 Published : Dec 18, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 02:30 pm IST

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में शाहरुख ने एक यूजर को अजीबोगरीब सलाह देते हुए लिखा है, जिसके बाद शाहरुख का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

वायरल ट्वीट- India TV Hindi
वायरल ट्वीट Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इसी विवाद के बीच शनिवार को शाहरुख खान ने अचानक से #asksrk सेशन के जरिए अपने फैन्स को सरप्राइज दिया। शाहरुख को जब भी वक्त मिलता है वो अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। आज जब शाहरुख ने ये सेशन ट्विटर पर डाला तो फैन्स ने सवालों की बौछार शुरू कर दी। शाहरुख ने भी फैन्स के सवालों का लगभग जवाब दिया। इन्हीं में से एक ट्वीट है जो वायरल हो रहा है। 

शाहरुख ने दी सलाह

युवक का सवाल और शाहरुख का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर ने शाहरुख से कहा कि 'सर प्लीज जिस दिन पठान रिलीज होगी। थिएटर में पहले दिन मुफ्त पॉपकॉर्न करवा दीजिएगा। यूजर ने आगे लिखा कि यह बहुत एक्सपेंसिव है प्लीज, फिर पठान जरूर देखेंगे'। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया कि खाना खाकर घर से जाना। पॉपकॉर्न की जरूरत नहीं पड़ेगी। शाहरुख के इस जवाब के बाद ये ट्वीट वायरल हो गया है। 

मेरी शादी होने वाली पठान कैसे? 
ट्विटर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'हकीकत ये है कि आप लोग फीस बहुत लेते हैं। ऐसे में टिकट काफी महंगा हो जाता है। वहीं बच्चा वहां जाकर पॉपकॉर्न, बर्गर जरूर मांगेगा। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा है कि 25 जनवरी को मेरी शादी होने वाली है, अब पठान को कैसे देखूंगी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।