1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब एक विदेशी ने बनाई गुजिया तो देख दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जब एक विदेशी ने बनाई गुजिया तो देख दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Mar 08, 2023 11:41 am IST,  Updated : Mar 08, 2023 11:41 am IST

एक विदेशी को गुजिया बनाते देख आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

A South Korean chef made gujiya- India TV Hindi
एक साउथ कोरियन शेफ ने गुजिया बनाया Image Source : INSTAGRAM/COOK_ORANJI

हम त्योहारों में एक से बढ़कर एक खाने की डिश बनाते हैं। आज होली है तो आप गुजिया बनाना कैसे भूल सकते हैं। गुजिया एक ऐसी डिश है जिसे लगभग लोग बनाते हैं लेकिन जब कोई विदेशी गुजिया बनाने लगे तो यह अपने आप में हैरान करने वाला होता है। इस वीडियो में एक विदेशी को गुजिया बनाते देख आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

जब विदेशी ने बनाया गुजिया

इस वीडियो में एक साउथ कोरियन शेफ अपने फॉलोअर्स को होली की बधाई देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने त्योहार मनाने के लिए गुजिया बनाई है। शेफ किम जिओल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आप उन्हें गुजिया के लिए आटा तैयार करते हुए देख सकते हैं। प्रक्रिया के बाद उसके लिए फिलिंग बनाई जाती है और फिर उन्हें फ्राई किया जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वो काफी बेहतरीन गुजिया बनाते नजर आ रहे हैं। इस तरह से एक विदेशी को भारतीय व्यजंन बनाना देख सभी हैरान है। 

शेफ को मिली होली की शुभकामनाएं
वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हाय हैप्पी #होली मेरे दोस्तों !! आज मैंने #गुजिया बनाई होली में खाने वाली खास मिठाई यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। मुझे आशा है कि आप कल होली का आनंद लेंगे! धन्यवाद !!" इस वीडियो 35 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सच में देखकर मुंह में पानी आ गया है। एक यूजर ने लिखा कि आपकी वीडियो देखने के बाद हमें गुजिया बनाने आ गया है। वहीं लगभग लोगों ने शेफ को होली की शुभकामनाएं दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।