1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रैंप वॉक पर सरकारी विधालयों को छात्रों ने बिखेरा जलवा, रियल मॉडल भी देख हो जाएंगी हैरान

रैंप वॉक पर सरकारी विधालयों को छात्रों ने बिखेरा जलवा, रियल मॉडल भी देख हो जाएंगी हैरान

 Published : Jan 23, 2023 10:24 am IST,  Updated : Jan 23, 2023 10:24 am IST

इस बार हम आपको एक ऐसा रैंप वॉक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी तारीफ करेंगे। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक रहा है।

Ramp walk in government school- India TV Hindi
Ramp walk in government school Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जो काफी आकर्षक होते हैं। वीडियो इतना प्यारा होता है कि आप कई बार देखते हैं, फिर भी एक बार वीडियो देखने का मन करता है। आपने कई मॉडल्स का रैंप वॉक देखा होगा, लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसा रैंप वॉक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी तारीफ करेंगे। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक रहा है। हर कोई इस वीडियो को शेयर कर रहा है।

छात्रों ने सभी को किया हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा व्यू किसी सरकारी स्कूल का लग रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के छात्र रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि बच्चों के चलने के तरीके को देखकर लगता है कि उन्हें सही ट्रेनिंग दी गई है। आप वीडियो में देखेंगे कि सभी लड़कियों ने अलग-अलग सिंबल के स्टीकर चिपकाए हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि बच्चे गाजर, मूली मिर्च और टमाटर बनते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म फैशन का जलवा गाना बज रहा है। पूरा वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि इस स्कूल के शिक्षक काफी खुले विचारों के हैं। सरकारी स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम होना बड़ी बात है।

काश सभी टीचर होते
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि जितनी तारीफ की जाए कम है। बहुत अच्छा है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि काश सभी टीचर ऐसे होते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।