1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिता और बेटी का ऐसा सच्चा प्यार नहीं देखा होगा, वीडियो देख आपकी आंखें भर आएंगी

पिता और बेटी का ऐसा सच्चा प्यार नहीं देखा होगा, वीडियो देख आपकी आंखें भर आएंगी

 Published : Jan 11, 2023 01:51 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 01:51 pm IST

इस वीडियो को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। जो भी वीडियो देख रहा है वो खुद उस वीडियो को जोड़कर देख रहा है।

mumbai local train viral video- India TV Hindi
मुंबई लोकल ट्रेन वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी उंगली स्क्रॉल करना बंद कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप बाप-बेटी के रिश्ते को देख सकते हैं। एक बेटी एक पिता के कितने करीब होती है इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे। ऐसा नहीं है कि बाप-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुआ होगा, लेकिन इस वीडियो की बात कुछ और ही है।

खुद नहीं खाया पिता को खिलाया 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी छोटी बच्ची को लेकर बैठा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये मुंबई की लोकल ट्रेन है। चलती ट्रेन के दोनों दरवाजे पर बैठे हैं। छोटी बच्ची कुछ खा रही होती और उसके बाद वह अपने पिता को खिलाती नजर आती है। इस वीडियो को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। जो भी वीडियो देख रहा है वो खुद उस वीडियो को जोड़कर देख रहा है। इस बाप-बेटी के प्यार को देखकर हर कोई बच्ची के लिए रिएक्ट कर रहा है। 

ये सच्चा प्रेम है
इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि वह जिंदगी को ऐसे ही जीना चाहता है। वीडियो कुछ महीने पुराना है लेकिन इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो लोगों के बीच शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर ढेर सारे प्यारे-प्यारे रिप्लाई आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि दायरे और दियारों से अलग है प्यार की , परिभाषा, मुफलिसी का दामन भले मजबूरी का सच है लेकिन बाप और बेटी के प्रेम की गूढता को समझ सकते परिभाषित नहीं कर सकते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये सच्चा प्रेम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।