1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "बचपन में ऐसी Teacher हमें क्यों नहीं मिली" सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका, देखें Viral Video

"बचपन में ऐसी Teacher हमें क्यों नहीं मिली" सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका, देखें Viral Video

 Published : Dec 03, 2022 11:40 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 11:40 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टीचर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। अब ये वीडियो काफी तेज वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल टीचर अपने छात्रों के साथ क्लास में भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन कुछ लोगों ने टिचर को ट्रोल कर दिया है। लोगों ने कहा कि एक शिक्षक को इस तरह से नाचना शोभा नहीं देता है। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो की तरीफ भी की। 

यहीं वीडियो वायरल हो रहा है

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक शिक्षका भोजपुरी गाने पर नाच रही है और फिर, उसके बाद छात्र भी दिखाई देते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र भी डांस कर रहे हैं।  साड़ी पहने एक टीचर क्लासरूम में भोजपुरी गाने 'पतली कमरिया मोरी पर डांस कर रही हैं'. ट्विटर यूजर 'Gulzar_sahab' ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "ऐसा टीचर हमें बचपन में क्यों नहीं मिला?" वीडियो को 271k से अधिक व्यूज और 8,200 से अधिक लाइक्स मिले हैं। कई यूजर्स वीडियो से नाराज दिखे और कुछ ने तो नाराजगी भी जताई और स्कूल से शिक्षक को बर्खास्त करने या निलंबित करने का आग्रह किया क्योंकि यह एक कक्षा की मर्यादा के खिलाफ था।

'शिक्षक नहीं आइटम डांसर' 
इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस महिला को तुरंत प्रभाव से हटाया जाना चाहिए... ये कितनी अश्लीलता फैला रही हैं और इसमें बच्चे भी शामिल हैं... शर्म की बात है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह अच्छा नहीं है कि शिक्षकों को रोल मॉडल की तरह होना चाहिए न कि आइटम डांसर की तरह, सनातन धर्म में हमारे गुरुओं के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है जिसे बनाए रखने और बच्चों को भी सिखाने की जरूरत है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।