1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेहमानों ने जाते-जाते की ऐसी हरकत कि भड़क गई छोटी बच्ची, वीडियो से आप भी कर पाएंगे Relate

मेहमानों ने जाते-जाते की ऐसी हरकत कि भड़क गई छोटी बच्ची, वीडियो से आप भी कर पाएंगे Relate

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2023 05:10 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 05:10 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अपनी मम्मी से झगड़ते हुए नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे लड़की की बात सही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
मेहमानों पर भड़की बच्ची का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत एक ऐसा देश है जहां मेहमानों की बहुत मान-सम्मान दिया जाता है। भारत ही वह देश है जहां अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उन्हें कभी भी नाराज करके अपने दरवाजे से विदा नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो एक छोटी सी बच्ची अपने मेहमानों पर भड़क गई। गुस्सा का पारा इतना चढ़ा हुआ था कि उसने अपनी मम्मी को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पैसों का है पूरा मामला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गुस्से में बैठी लड़की अपनी मम्मी से कहती है कि आप सारा काम अपने बेटे से करवाओ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जाते-जाते मेहमानों से उसे पैसे नहीं दिए और उसके छोटे भाई को दे दिया। इसपर उसकी मम्मी उसे समझाते हुए कहती है कि छोटे बच्चे को ही पैसे मिलते हैं, आप जब छोटी थी तब आपको भी मिलते थे। इतना कहने का ही इंतजार था और बच्ची पूछ डालती है कि फिर मेरे पैसे कहां है? इसके बाद की चर्चा आप खुद वीडियो में देख लीजिए। 

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'किसी के घर जाओ तो बच्चों को पैसे जरूर दो, नहीं तो ऐसे दंगे करते हैं बच्चे।' वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने हंसते हुए इमोजी को शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2,489 लोगों ने देख लिया है। क्या आपके घर में भी बच्चे ऐसे दंगे करते हैं? अगर हां, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

Video: कभी देखा है ऐसा Cool टीचर, बच्चों को नंबर बताने के अनोखे तरीके पर फिदा हुए लोग

दोस्तों ने अपने जान की बाजी लगाकर दोस्त की बचाई जान, यमराज बोला- 'Emotional हो गया'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।