1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा ने फालतू में ही सांड से ले लिया पंगा, फिर जो हुआ आप खुद वायरल Video में देख लीजिए

चचा ने फालतू में ही सांड से ले लिया पंगा, फिर जो हुआ आप खुद वायरल Video में देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2024 11:39 am IST,  Updated : Dec 08, 2024 11:39 am IST

एक शख्स के दिमाग में न जाने क्या आया और जाकर एक सांड को मारने लगा। इसके बाद सांड को गुस्सा आना तो तय था और फिर जो हुआ उसे देख आप कहेंगे कि अंकल ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर हैं और एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन वायरल वीडियो और फोटो को देखते ही होंगे। कभी छुट्टी के लिए किया हुआ मैसेज वायरल हो जाता है तो कभी स्टंट के चक्कर में हुए हादसे का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक गली के कोने पर एक सांड खड़ा है। तभी एक चचा पीछे से डंडा लिए हुए आते हैं और सांड को मारने लगते हैं। सांड कुछ देर तक तो मार को सहता है मगर एक समय के बाद उसको भी गुस्सा आ जाता है। इसके बाद क्या था, सांड अपने बड़े और नुकीले सिंग से उठाकर पटक देता है। इसके बाद सांड वहां से चला जाता है। कुछ लोग चचा को देखकर उनकी मदद के लिए वहां आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो पुराना मालूम पड़ता हो जो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @memeslife007_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में '0% attack 100% damage' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सिखाता है कि फिजूल में किसी को मत छेड़ो। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल के अंदर चूल थी फालतू की। तीसरे यूजर ने लिखा- क्यों कर रहा था ये ऐसा। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादा ने फालतू का पंगा ले लिया।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं मौत को छूकर टक से वापस आना, Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

लगता है इनके चाचा विधायक हैं! शख्स के बाइक की पार्किंग देख हो जाएंगे हैरान, Video देखा तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।