1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली बाहुबली तो यह बंदा निकला, उसकी ताकत देख दंग रह जाएंगे आप, देखें Video

असली बाहुबली तो यह बंदा निकला, उसकी ताकत देख दंग रह जाएंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 22, 2025 06:48 pm IST,  Updated : Jan 22, 2025 06:48 pm IST

कार में टायर बदलने समय एक शख्स ने जो किया उसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में उस शख्स की असली ताकत पता चल रही है। अभी उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बिना किसी मदद के उठाई कार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती है। आप इंस्टाग्राम पर चले जाइए, फेसबुक पर चले जाइए या फिर एक्स प्लेटफॉर्म, आपको हर जगह ऐसे कुछ न कुछ वीडियो दिख ही जाएंगे। कभी-कभी तो कुछ ऐसा वीडियो नजर आ जाता है जिसमें असंभव काम होता हुआ नजर आता है और उसे देख लोग हैरान हो जाते हैं। अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो का सीन आपको किसी फिल्म से कम नहीं लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिख रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कार के बाईं तरफ का दरवाजा खुला हुआ है। वहां पर एक शख्स खड़ा है और उसने अपने हाथों को कार के अंदर फैलाते हुए रखा है। इसके बाद वो अपनी ताकत लगाते हुए हाथों और कंधे की मदद से कार को इतना ऊपर उठा लेता है कि उससे टायर को आसानी से खोलकर निकाला जा सके। इस दौरान दूसरा शख्स जो उसके साथ है, वो कार के टायर को निकालता है और दूसरे टायर को उस जगह लगाता है। टायर तुरंत निकाला जा सके इसलिए पहले से ही सभी पेंच खोल दिया था और फिर इस काम को किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- भाई नीचे ईंट भी रख सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भारी गाड़ी को करके दिखाओ। वहीं एक यूजर ने फायर की इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश, Video देख याद आएगी यही कहावत

ईंट का आविष्कार इस काम के लिए तो नहीं हुआ होगा, शख्स का Video देख आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।