1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होली पर वायरल हो रहा है ये वीडियो, क्या आपने देखा?

होली पर वायरल हो रहा है ये वीडियो, क्या आपने देखा?

 Published : Mar 08, 2023 11:12 am IST,  Updated : Mar 08, 2023 11:12 am IST

इस वीडियो को देखें, देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो देखने के बाद युवक और युवती की खूब तारीफ होगी।

viral video on holi- India TV Hindi
होली पर वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/@OXYMORONIC_ME

आज देश होली के रंग में सराबोर है। हर कोई होली के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो ऐसा है कि आप इसे कई बार देखेंगे तो भी आपको संतुष्टि नहीं होगी। आप इस वीडियो को देखें, देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो देखने के बाद युवक और युवती की खूब तारीफ होगी।

होली पर ये वीडियो खास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक-युवतियों का एक समूह नजर आ रहा है। सभी बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि गाने के बोल पर सभी के कपड़े बदल रहे हैं। वीडियो में कई हिंदी गाने बज रहे हैं और एक के बाद एक कपड़े बदलते जा रहे हैं। इसमें सबसे पहले लाल दुपट्टे वाली अपना नाम तो बता प्ले होता है। तभी सभी के आउटफिट रेड कलर के हो जाते हैं। इसके बाद किशोर कुमार का गाना बजता है और इस गाने पर भी कपड़े बदल जाते हैं। आप एक बार इस वीडियो को देखिए गाने पर कैसे सारे कपड़े बदल रहे हैं। होली के मौके पर वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई शेयर कर रहा है।

इंटरनेट का सबसे बेस्ट वीडियो
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आप होली का सबसे बेहतरीन वीडियो देखेंगे। होली की शुभकामनाएं। वीडियो को 10 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो को 405 लाइक मिले है। वहीं वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेहतरीन वीडियो वाकई दिल को भा गया है। इस वीडियो पर अन्य यूजर्स भी बेहद मजेदार जवाब दे रहे हैं, जो पढ़ने लायक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।