1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. और बारातियों आ गया स्वाद! बारात में थार पर खड़े होकर पैसा उड़ाना पड़ गया भारी, जानें पुलिस ने क्या किया?

और बारातियों आ गया स्वाद! बारात में थार पर खड़े होकर पैसा उड़ाना पड़ गया भारी, जानें पुलिस ने क्या किया?

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2025 10:56 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 11:02 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो का वायरल होना कुछ बारातियों को भारी भी पड़ गया। आइए आपको विस्तार से पूरी बात बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : REPORTER INPUT

हर इंसान यह चाहता है कि वो जब भी शादी करे, उसे बहुत ही यादगार बना दिया जाए। अब इसमें उसके घर वाले, दोस्त, रिश्तेदार आदी भी पूरी कोशिश करते हैं और पूरी मौज-मस्ती के साथ उसे यादगार बना देते हैं मगर उन्हीं सब के बीच में कुछ लोग ऐसे निकल जाते हैं जो उस पल को ऐसा बना देते हैं कि उसे वो भूल जाना ही चाहेंगे। अकसर बारात के समय ऐसा होता है क्योंकि बारात जाते समय कोई नशे में कुछ हरकतें कर देते हैं तो कुछ अन्य लोग कुछ ड्रामा कर देते हैं। अभी उसी में से एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं कि उसमें क्या दिखा।

बारातियों ने क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारात जा रही है और उसी बारात में एक थार है। अब उस थार के ऊपर कुछ लड़के चढ़े हुए हैं और वो वहां से नोट उड़ा रहे हैं। अब वहीं थार के पीछे कुछ लड़के खड़े हैं जो उन नोटों को लूट रहे हैं। यह सब जब हो रहा है तब वो थार भी धीमी-धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। कभी रुकती तो कभी आगे बढ़ते हुए थार वीडियो में दिखी। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुई जिसके बाद कई लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया और जब वीडियो वायरल हुआ तो इन लड़कों को यह भारी पड़ गया। पुलिस ने क्या किया वो जानने से पहले आप एक बार वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस ने मामले में क्या किया?

आपको बता दें कि यह मामला बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र का है जहां एक मैरिज गेस्ट हाउस मे आई बारात में कुछ युवकों ने थार कार पर चढ़कर नोट उड़ाए। अब इसका वीडियो वायरल हुआ जिसे संज्ञान में लेते हुए वीडियो में दिख रही थार कार को सीज करके MV एक्ट के अन्तर्गत पुलिस ने 12 हजार रुपए का चालान किया और युवकों की पहचान करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। आपको बता दें कि यह सब हरकत पुलिस की गाड़ी के चंद कदम पहले ही की गई और नोटों को लूटने के कारण यातायात बाधित हो गई थी।

(वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

भारत के बॉस vs जापान के बॉस, छुट्टी मांगने पर कैसे रिएक्ट करते हैं दोनों; वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।