1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विनोद की शर्ट पर अनजान व्यक्ति ने पान खा कर थूक दिया, Call 112 का रिप्लाई वायरल

विनोद की शर्ट पर अनजान व्यक्ति ने पान खा कर थूक दिया, Call 112 का रिप्लाई वायरल

 Published : Dec 22, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 12:30 pm IST

हम ऑनलाइन या ट्विटर पर ट्वीट कर घर बैठे शिकायत दर्ज कराते हैं। पुलिस भी इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करती है।

वायरल फोटो- India TV Hindi
वायरल फोटो Image Source : TWITTER

इंटरनेट की दुनिया में अब लगभग काम आसान हो गए हैं। एक समय में शिकायत करने के लिए थाना जाना पड़ता। कई बार पुलिस के डर से थाने भी नहीं पहुंच पाते थे। अगर शिकायत भी की तो समस्या बनी ही रहती थी लेकिन अब समय के साथ दुनिया तेजी से बदली है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है। हम ऑनलाइन या ट्विटर पर ट्वीट कर घर बैठे शिकायत दर्ज कराते हैं। पुलिस भी इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करती है। ऐसे में कभी-कभी अजीबोगरीब कुछ शिकायत सामने आ जाती है। 

पुलिस से कर दी ऐसी शिकायत 

ऐसी ही एक शिकायत सोशल मीडिया पर तैर रही है। यूजर्स मीम्स के रूप में भी शेयर कर रहे हैं। इस वायरल फोटो में दावा किया जा रहा है कि युवक ने यूपी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वायरल फोटो के मुताबिक, एक ट्विटर यूजर ने यूपी पुलिस से शिकायत करते हुए लिखा है कि श्रीमान जी एक अनजान व्यक्ति ने पान खा कर विनोद जी पर थूक दिया है। कृपया पुलिस सहायता भेजे। रावण जी के पान दुकान पास, युवक ने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि पता बभनान बाजार थाना पैकोलिया जनपद बस्ती। 

यूजर आगे भी लिखता रहा 
इस वायरल फोटो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि पुलिस जवाब देते हुए लिखती है कि महोदय, कृपया अपना कॉलिंग नबंर हमारे मैसेज बॉक्स में साझा करें। इसके जवाब में शिकायतकर्ता ने जवाब दिया कि इनकमिंग बंद है। फिर पुलिस ने जवाब दिया कि महोदय उपरोक्त सूचना दर्ज की जा रही है। वही अरूण ने लिखा कि जल्द सहायता भेजे। अब दोनों फोटो खुब वायरल हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।