1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी लड़ाई रियल बिग बॉस के घर में भी नहीं होती, आटे को लेकर हुआ जमकर बवाल, देखें वायरल वीडियो

ऐसी लड़ाई रियल बिग बॉस के घर में भी नहीं होती, आटे को लेकर हुआ जमकर बवाल, देखें वायरल वीडियो

 Published : Jan 17, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 01:04 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपको असली वाला बिग बॉस देखने का मन नहीं करेगा। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि असली वाले बिग बॉस में शामिल कलाकारों के तुलना में ये सभी अल्ट्रा लेवल के कलाकार हैं।

वायरल बिग बॉस वीडियो- India TV Hindi
वायरल बिग बॉस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/HONEY_SINGH_7889

हमारे देश में कई लोगों में बिग बॉस देखने का फीवर काफी है। हर कोई जानना चाहता है कि बिग बॉस में क्या हुआ? इस शो के दर्शकों की संख्या बहुत है। ऐसे में वीडियो क्रिएटर्स भी बिग बॉस पर कई तरह के वीडियो बनाते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको असली वाला बिग बॉस देखने का मन नहीं करेगा। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि असली वाले बिग बॉस में शामिल कलाकारों के तुलना में ये सभी अल्ट्रा लेवल के कलाकार हैं। 

ये असली वाले बिग बॉस है क्या? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,  इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक किचन में रोटी बना रहा होता है। तभी एक युवती कहती है कि ये तुम क्या कर रहे हो, दो दिन का आटा  है ना? तुम इसे रोटी बना रहे हो। युवक लड़की का रिप्लाई देते हुए कहता है कि बिग बॉस ने राशन देने से मना किया है। पहले पुराना यूज करो। लड़की कहती है कि मैं यह नहीं खा सकती है। वीडियो को इस तरह से बनाया गया है कि आपको नहीं लगेगा कि हम कोई स्क्रिप्टेड वीडियो देख रहे हैं। काफी बेहतरीन तरीके से इसे फिल्माया गया है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि ताजी से आटा से रोटी बनाने को लेकर काफी नोकझोंक होती है। वीडियो में दिख रही है महिला भी युवक के ऊपर खुब चिल्लाती है। 

किसने किया ये वीडियो पोस्ट 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर और वीडियो क्रिएटर हनी सिंह ने पोस्ट किया है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 75 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि असली वाले बिग बॉस को फेल कर रहे हैं। आप लोग लगे रहें।  वहीं, एक यूजर ने लिखा कि आप लोगों को बिग बॉस में होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।