1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उर्फी जावेद हाथ में गीता लिए नजर आईं, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

उर्फी जावेद हाथ में गीता लिए नजर आईं, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Jan 12, 2022 11:37 am IST,  Updated : Jan 12, 2022 11:40 am IST

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आए दिनों उनकी ड्रेस वायरल होने लगती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग वजह है।

Urfi Javed- India TV Hindi
उर्फी जावेद हाथ में गीता लिए नजर आई, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल  Image Source : INSTAGRAM/URFI512

Highlights

  • उर्फी ने हाल ही में कहा था कि वह इस्लाम में विश्वास नहीं रखती।
  • आजकल उर्फी जावेद गीता को पढ़ और समझ रही हैं।

उर्फी जावेद बिग बॉस में अपने एक हफ्ते की बजाय अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी अजीबोगरीब और रिवीलिंग ड्रेस को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ बवाल मचा रहता है। इस बार उर्फी जावेद अपनी रिवीलिंग ड्रेस की बजाय किसी और वजह से वायरल हो रही हैं। जी हां, उनकी एक तस्वीर जिसमें वो गीता हाथ में लिए खड़ी है, वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोग अचंभा कर रहे हैं कि मुस्लिम होने के बावजूद गीता उनके हाथ में क्या कर रही है। गीता हाथ में लेने के साथ साथ उनकी टीशर्ट भी गजब ढा रही है जिस पर लिखा है नॉट जावेद अख्तर ग्रैंड डॉटर। 

ये फोटो तब खींची गई जब उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर थी। उनकी टीशर्ट पर जो लिखा था वो तो अचंभा दे ही रहा था उनके हाथ में गीता देखकर लोग तरह तरह के सवाल पूछने लगे। 

हालांकि उर्फी एक हालिया इंटरव्यू में कह चुकी हैं इस्लाम में विश्वास नहीं रखती और आजकल वो गीता को पढ़ और समझ रही हैं। वो भारतीय धर्म को समझना चाह रही हैं। टीशर्ट को लेकर भी उर्फी ने क्लीयर किया कि लोग उन्हें जावेद अख्तर की पोती समझते हैं और वो इसका जवाब दे देकर थक चुकी हैं इसलिए उन्होंने टीशर्ट पर ही लिखवा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।