1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देखिए आंखों का धोखा, सांप या जूता? ऐसी कलाकारी देख सभी हुए दंग

देखिए आंखों का धोखा, सांप या जूता? ऐसी कलाकारी देख सभी हुए दंग

 Published : Jan 10, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 02:33 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि इस धरती पर कुछ भी संभव है। इस कलाकारी को देख सभी के होश उड़ गए हैं।

viral snake Shoes video- India TV Hindi
viral snake Shoes video Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आपको अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाएं तो परेशानी की कोई बात नहीं होगी। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो जाता है। वीडियो देखने के बाद यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि इस धरती पर कुछ भी संभव है।

जूता देख सभी हैरान

आप भी देखिए ये वायरल वीडियो। इस वायरल वीडियो में आप सांप को देख रहे होंगे, लेकिन क्या वीडियो में दिख रहा सांप असली है? कुछ देर के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे, लेकिन जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो समझ जाएंगे कि यह असली सांप नहीं, नकली सांप है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बूट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि असली सांप जैसा बुट दिख रहा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सब जंगली है। पोस्ट करने के बाद वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि यह मेरी एक्स गर्लफ्रेंड के लिए परफेक्ट रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।