1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच सड़क पर खत्म हो गया मर्सिडीज कार का तेल, फिर ऑटो चालक ने ऐसे की मदद

बीच सड़क पर खत्म हो गया मर्सिडीज कार का तेल, फिर ऑटो चालक ने ऐसे की मदद

 Published : Dec 17, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 02:09 pm IST

इस 10 सेकंड के वायरल वीडियो में लाल कलर की मर्सिडीज का दिखाई देती है, जिसे एक ऑटो वाला घक्का देते हुए नजर आ रहा है।

मर्सिडीज - India TV Hindi
मर्सिडीज Image Source : TWITTER

मशीनरी सामान कब खराब हो जाए किसी को पता ही नहीं चलता। सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को ही ले लीजिए। हमें नहीं पता होता है कि ड्राइव करते समय हमारी कार कहां खराब हो जाए। जब गाड़ी खराब हो जाए और ऐसी जगह जहां दूर-दूर तक मैकेनिक की दुकान न हो, तभी बड़ी समस्या खड़ी होती है। ये किसी के साथ भी हो सकता है। ऐसे टाइम पर मदद करने वाला आपके लिए मसीहा से कम नहीं होता है। 

मर्सिडीज की तेल हो गई थी खत्म 

हम जिस खबर की बात करने जा रहे हैं वह कुछ इस प्रकार है। सोशल मीडिया पर तीन-चार दिन से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 10 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक लाल रंग की मर्सिडीज नजर आ रही है, जिसे एक ऑटो चालक धक्का देता नजर आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल कर रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ऑटो वाला एक कार वाले की मदद करता है। और ये वीडियो इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यहां एक महंगी कार और ऑटो वाले का रिश्ता देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो में लोगों का दावा था कि कार का तेल खत्म हो गया है। दूसरों ने दावा किया कि कार की ब्रेक डाउन हो गई थी। हालांकि इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि आखिर पूरा मामला क्या है?

ऑटो चालक ने की मदद 
सोशल मीडिया के मुताबिक, वायरल वीडियो पुणे के कोरेगांव पार्क का है। जहां कार की बीच सड़क पर तेल खत्म हो गई थी। इसके बाद एक ऑटो चालक ने मदद की। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ऑटो चालक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।