1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी करने गया था युवक, ऐसी घटना घटी कि अब जिंदगी भर चोरी करने से पहले कई बार सोचेगा

चोरी करने गया था युवक, ऐसी घटना घटी कि अब जिंदगी भर चोरी करने से पहले कई बार सोचेगा

 Published : Jan 25, 2023 07:15 am IST,  Updated : Jan 25, 2023 07:15 am IST

हमारे देश में आए दिन कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल ही जाती हैं। सबसे ज्यादा चोरी की बात करें तो आजकल बाइक की बड़ी चोरी हो रही है। आपने भी कई वायरल वीडियो देखे होंगे कि कैसे चोर बाइक चोरी करते हैं।

Bicycle thief viral video- India TV Hindi
Bicycle thief viral video Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया के जरिए कई ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वीडियो देखने के बाद लगता है कि क्या ऐसा संभव है? ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चोरी करते हुए बुरी तरह फंस जाता है। चोरी की घटना कोई ऐसा ही देश होगा, जहां ऐसी घटना नहीं होती होगी। हमारे देश में आए दिन कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल ही जाती हैं। सबसे ज्यादा चोरी की बात करें तो आजकल बाइक की बड़ी चोरी हो रही है। आपने भी कई वायरल वीडियो देखे होंगे कि कैसे चोर बाइक चोरी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक साइकिल चोरी करने जाता है लेकिन पूरा मामला ही उल्टा हो जाता है।

अब चोरी नहीं करेगा युवक 

आप इस वीडियो को शुरू से देखें कि साइकिल को इस तरह सेट किया जा रहा है कि अगर कोई चोर चोरी करने आए तो बुरी तरह फंस जाए। आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक अपनी साइकिल को एक जगह पार्क कर वीडियो बनाने लगता है। पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। इस वीडियो में देखेंगे कि चोर साइकिल चोरी करने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद युवक साइकिल चोरी करने के प्रयास में साइकिल पर बैठ जाता है, लेकिन सीट में लगी रॉड उसके शरीर से लग जाती है, जिससे वह बड़ी तेजी से साइकिल से उतर जाता है।

यूजर्स के रिएक्शन देखें
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को लिखे जाने तक इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

इस खबर को पढ़ ही लीजिए- 

युवक ने ब्रिज के ऊपर से कर दी रुपयों की बारिश, उड़ते नोट देख लोगों ने की लूटपाट, सड़क पर लगा जबरदस्त जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।