1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. CCTV में कैद हुआ भूत का वीडियो!, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, देखें VIDEO

CCTV में कैद हुआ भूत का वीडियो!, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, देखें VIDEO

 Published : Jan 25, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Jan 25, 2023 12:55 pm IST

सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि सीसीटीवी फुटेज में भूत रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

viral ghost video- India TV Hindi
वायरल भूत वीडियो Image Source : TWITTER

आपने फिल्मों में भूत देखा होगा या अपने घरों में सिर्फ भूतों की कहानियां सुनी होंगी, लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें असल में भूत नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अलीगढ़ का है। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि सीसीटीवी फुटेज में भूत रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

 CCTV में कैद हुआ भूत का वीडियो

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक सुनसान गली नजर आ रही है। वही वीडियो रात का है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में कोई दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन कुछ देर बाद अचानक एक महिला प्रकट दिखाई देती है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि महिला आगे की ओर चली जाती है। वीडियो में कुछ युवक बोलते सुनाई दे रहे हैं। युवक का कहना है कि टीवी में जैसे भूत-प्रेत नहीं दिखाई देते हैं, वैसे ही दिखाई दे रही है। युवक कहता है कि एकदम से अचानक से आता है। इस वीडियो को लेकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि एडिटिंग भी हो सकती है।

इलाके में बना चर्चा का विषय
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि CCTV में कैद हुआ भूत का वीडियो, वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, भूत इलाके में बना हुआ है चर्चा का विषय, अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो। ये वीडिया कहां का है और साथ ही वीडियो में भूत है या नहीं, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।