1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल में हनुमान चालीसा का हुआ पाठ, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल

स्कूल में हनुमान चालीसा का हुआ पाठ, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल

 Published : Jan 18, 2023 03:13 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 03:37 pm IST

आप विश्वास करेंगे अगर हम आपको बताएं कि एक स्कूल के प्रार्थना में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है?

hanuman chalisa in school- India TV Hindi
hanuman chalisa in school Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। क्या आप विश्वास करेंगे अगर हम आपको बताएं कि एक स्कूल में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र हनुमान चालीसा का पाठ करते दिख रहे हैं। 

स्कूल में हनुमान चालीसा का पाठ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र मैदान में खड़े हैं। इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि भगवान हनुमान की पाठ कर रहे हैं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा बज रही है, जिसे सुनकर बच्चे इसे दोहराते नजर आ रहे हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।

आप वीडियो में देखेंगे कि बच्चे हाथ जोड़कर भगवान का ध्यान करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि स्कूल में धार्मिक गीत नहीं बजने चाहिए। ये वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।