1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार में जमीन से निकलने लगा तेल, बाल्टी-लोटा में भरने लगे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार में जमीन से निकलने लगा तेल, बाल्टी-लोटा में भरने लगे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

 Published : Jan 11, 2023 02:25 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 02:25 pm IST

आप वीडियो में देख सकते हैं कि जिस खेत में तेल निकला है वहां मक्का लगाया गया है।

khagaria oil leak- India TV Hindi
khagaria oil leak Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो बिहार का है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जमीन से तेल निकल रहा है। आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जमीन के अंदर से तेल निकल रहा है। तेल इतनी तेजी से निकल रहा है कि वह सड़क पर बहने लगा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जिस खेत में तेल निकला है वहां मक्का लगाया गया है।

तेल लेकर भागते लोग

आप वीडियो में देख सकते हैं कि लोग बाल्टी लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं। आगे वीडियो में कई लोगों को तेल लेकर भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को ध्यान से देखें तो ऐसा लगता है कि जहां से युवक तेल निकाल रहे हैं वहां कोई गड्ढा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जमीन के अंदर से तेल रिस रहा है
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिहार के खगड़िया जिले में जमीन से कच्चा तेल निकल रहा है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक ये भी मामला सामने आया है कि जिस जगह से तेल निकल रहा है। उस जगह पर बरौनी-असम पाइपलाइन गुजर रही है। उसमें लीकेज हुआ है। जिससे जमीन के अंदर से तेल रिस रहा है। वहीं मौका पाकर कई लोग तेल लूट रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।