1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे कौन पूजा करता है? ट्रक ड्राइवर की भक्ति देख सभी हैरान, लोगों ने लगा दी क्लास

ऐसे कौन पूजा करता है? ट्रक ड्राइवर की भक्ति देख सभी हैरान, लोगों ने लगा दी क्लास

 Published : Jan 06, 2023 07:11 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 05:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

viral truck video- India TV Hindi
वायरल ट्रक वीडियो Image Source : FACEBOOK

सोशल मीडिया के जमाने में कई वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाता है। ऐसे वीडियो देखने के बाद दिन भी बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमारे देश में जब भी कोई नई गाड़ी खरीदता है तो उसकी पूजा जरूर करवाता है। ऐसे ही एक वीडियो में शख्स अपनी ट्रक की पूजा कर रहा है। इस वीडियो में जो युवक बोल रहा है उसे सुनकर आपको खूब हंसी आएगी।

ऐसे ट्रक की करता है पूजा 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक ट्रक के आगे घूम-घूम कर पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है। युवक के हाथ में अगरबत्ती है। वह गाड़ी की पूजा करते हुए कहता है कि जय विश्वकर्मा भगवान है। सुख शांति से रहिए। माईलेज ज्यादा दिह, दूसरा के ठोकिह अपने मत ठोकइह है। पंचर मत जल्दी होइए। हवा टाइम-टाइम से लीहिए। जय हो विश्वकर्मा भगवान। इस व्यक्ति के पूजा करने का अंदाज देख कर लोग सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे हैं। युवक ट्रक की पूजा करते हुए नजर आ रहा है। 

ड्राइवर की पूजा देख यूजर्स हैरान
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग शेयर कर चुकें हैं। एक यूजर ने लिखा कि जय हो विश्वकर्मा भगवान सुन लो ड्राइवर। वहीं कई यूजर्स ने इस तरह से पूजा करने पर आपत्ति जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।