1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चमगादड़ का सूप पीती महिला की वीडियो वायरल, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, भरना पड़ सकता है 11 लाख जुर्माना!

चमगादड़ का सूप पीती महिला की वीडियो वायरल, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, भरना पड़ सकता है 11 लाख जुर्माना!

 Published : Nov 10, 2022 07:13 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 07:14 pm IST

इस वीडियो के वायरल होते ही कई विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के वीडियो के वायरल होने से आम लोगों पर असर पड़ेगा। वीडियो देखने के बाद लोग काफी प्रभावित होते हैं।

चमगादड़ सूप - India TV Hindi
चमगादड़ सूप Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में महिला चमगादड़ की सूप पीते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों की नजर में महिला चढ़ गई। कई लोगों ने महिला को बहुत ही ट्रोल किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आई और महिला को गिरफ्तार को कर

11 लाख का जुर्माना लग सकता है

महिला पेशे टिचर हैं और इसके अलावा वो यूट्यूब वीडियो क्रिएटर भी है। महिला ने अपने चैनल पर चमगादड़ का सूप पीते वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो के बाद अब महिला को 5 सालों के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसके साथ ही साथ महिला को 11 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर लोग इसलिए भड़क गए हैं कि क्योंकि कई रिपोर्टों मे दावा किया गया था कि कोरोना चमगादड़ से ही आया था। जिसके बाद से ही लोगों के भीतर चमगादड़ को लेकर डर बन गया। ऐसे में कोई भी व्यक्ति चमगादड़ का सूप पिएगा तो उसकी फजीहत होने से कोई रोक नहीं सकता है। 

फिर से फैल सकता है कोरोना
इस वीडियो के वायरल होते ही कई विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के वीडियो के वायरल होने से आम लोगों पर असर पड़ेगा। वीडियो देखने के बाद लोग काफी प्रभावित होते हैं। ऐसे में वो भी इस तरह के कदम को उठा सकते हैं। दुनिया कोरोनो जैसी महामारी से जुझ चुकी है। अगर इस तरह वाकया किया जा रहा है तो फिर महामारी फैल जाएगी।  

लोगों से मांगी माफी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला ने वाइल्ड लाइफ कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने शुरुआती दौर में इनकार कर दिया था कि उसने ये काम नहीं किया है। हालांकि बाद में एक वीडियो में देखा गया कि महिला ने अपनी गलती को स्वीकार्य किया है और लोगों से माफी मांगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।