1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते युवाओं को देख खौल उठेगा खून, देखें पांच दबंगों की दादागिरी

बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते युवाओं को देख खौल उठेगा खून, देखें पांच दबंगों की दादागिरी

 Published : Feb 07, 2023 05:41 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 05:43 pm IST

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि कार सवार युवक जरा सी बात पर बुजुर्ग व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं और फिर आपा खो बैठेते हैं।

Hapur old man beaten video- India TV Hindi
हापूड़ में बुजुर्ग को खुब मारते हैं। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का है। जहां बीच सड़क पर कुछ बदमाशों ने एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। यह पहली ऐसी घटना नहीं है जब यूपी में सड़क पर दबंगों की हरकत कैमरे में कैद न हुई हो। आप इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि कार सवार युवक जरा सी बात पर बुजुर्ग व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं और फिर आपा खो बैठेते हैं।

आखिर इतने बुढ़े व्यक्ति पर हाथ उठी कैसे?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग कई बार बचने की कोशिश करते हैं लेकिन दबंगों ने उन्हें इस तरह घेर लिया होता है कि निकलना बहुत मुश्किल हो रहा होता है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना पिलखुवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस हापुड़ एसपी ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें दिख रहा है कि एक वृद्ध व्यक्ति के साथ कुछ गाड़ी चलाक हाथापाई कर रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा उसमें अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया है। 

लोगों में गुस्सा काफी भरा है
आप देख सकते हैं इस वायरल वीडियो में पांच युवक नजर आ रहे हैं। सफेद कोर्ट पहना एक युवक वृद्ध को पिटता दिख रहा होता है। इसके बाद लाल रंग का स्वेट पहने युवक भी कई बार अपनी हाथ छोड़ता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने युवाओं पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।