1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ठीक से नहीं मनाई 2 महीने की एनिवर्सरी, आंसू बहाती गर्लफ्रेंड का कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, अब बॉयफ्रेंड का ऑडियो आया सामने, आप भी सुनिए

ठीक से नहीं मनाई 2 महीने की एनिवर्सरी, आंसू बहाती गर्लफ्रेंड का कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, अब बॉयफ्रेंड का ऑडियो आया सामने, आप भी सुनिए

 Published : Dec 11, 2022 11:58 am IST,  Updated : Dec 11, 2022 02:24 pm IST

सोशल मीडिया पर दो प्रेमी जोड़ों का ऑडियो कॉल वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि उसने दो महीने के अंदर ही उसे छोड़ दिया।

वायरल खबर आकाश और वंशिका - India TV Hindi
वायरल खबर आकाश और वंशिका Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वायरल वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक लड़की की रोने की आवाज आ रही है। आप वीडियो में सुन सकते हैं कि वह अपनी दोस्त से ब्रेकअप की कहानी बता रही हैं। इस वायरल वीडियो को @arunbothra के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

यूजर्स ने दिया लोगों को सलाह 

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह वंशिका कहानी हो सकती है। इस वीडियो में सीखने की जरुरत है। अरुण आगे सलाह देते हुए लिखा-

  1. अपनी भावनाओं को लेकर लोगों पर भरोसा करते समय सावधान रहें।
  2. कभी भी अपने फोन पर पूरी तरह भरोसा न करें। खासकर दूसरे छोर पर कोई और व्यक्ति हो।
  3. सोशल मीडिया पर आप दूसरों का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हुए खुद को बेवकूफ बना सकते हैं।

क्या है वंशिका की कहानी?
इस वीडियो को @hajarkagalwa यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपलोड किया था। वीडियो 8 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। इस वायरल में लड़की अपने दोस्त को ब्रेकअप की खबर सुनाती है। रोती हुई लड़की अपनी दोस्त को बताती है कि दो महीने की प्रेम कहानी थी। आकाश ने हमें धोखा दिया है। लड़की आकाश पर आरोप लगाती है कि आकाश ने उसे छोड़ दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, कथित तौर पर इस वायरल वीडियो के जवाब में आकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकाश ने वंशिका को दिया जवाब 
इस वीडियो में आकाश के दोस्तों को यह कहते हुए सुनते हैं कि तुम्हारी दोस्त की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है। आप वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि आकाश क्या कह रहा है। युवक आगे कहता कि दो महीने की सालगिरह के लिए ऐसे कौन तैयारी करता है। यह सुनकर मैंने मना कर दिया। आगे दोनों दोस्तों के बीच वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।