1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महंगी कार के आगे वीडियो बना रहा था युवक, मौके पर पहुंचा कार मालिक, आगे जो हुआ...

महंगी कार के आगे वीडियो बना रहा था युवक, मौके पर पहुंचा कार मालिक, आगे जो हुआ...

 Published : Dec 21, 2022 08:21 am IST,  Updated : Dec 21, 2022 02:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवक एक चमचमाती कार के सामने वीडियो बना रहे हैं। तभी गाड़ी का मालिक आता है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM

इंसान चाहे कितना भी क्रूर बनने की कोशिश कर ले, लेकिन प्यार हर इंसान के भीतर एक हिस्से में होता है। यह प्यार उस क्रूरता पर भारी पड़ता है। सोशल मीडिया की दुनिया में आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें कोई शख्स किसी की मदद कर रहा हो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक ने प्यार और स्नेह की मिसाल पेश की है। 

वीडियो बना रहे हैं युवक पर? 

इस वायरल वीडियो में एक काले रंग की कार दिखाई दे रही है। आप आगे वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कार के आगे दो युवक फोटो और वीडियो बना रहे हैं। तभी कार का मालिक छत के ऊपर से कहता है कि खोलूं,वीडियो बना ले। उसके बाद युवक नीचे आता है और वीडियो बना रहे युवकों से बात करता है। वीडियो बना रहे युवक का कहता है कि तुम्हारी कार बहुत अच्छी लग रही है, मैं रोज तुम्हारी कार देखता हूं और रोज उससे वीडियो बनाने की कोशिश करता हूं। कार मालिक तुरंत चाबी देता है और वीडियो बनाने को कहता है। इसके बाद युवक वीडियो बना लेता है। युवक वीडियो बनाने के बाद कहता है कि गाड़ी एक नंबर की है। इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई कार ऑन की तारीफ कर रहा है।

35 million से अधिक बार देखा चुका
यह वीडियो एक इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो को 35 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर 19 हजार से ज्यादा लोग कॉमेंट्स कर चुके हैं। वीडियो को बत्रा किंग इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो पर ढेर सारे प्यार भरे कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये भी एक दिन कार के मालिक होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई बड़ा दिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।