1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: वृंदावन में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पिता की वर्दी पहनकर मेले में झाड़ रहा था रौब; ऐसे पकड़ा गया

VIDEO: वृंदावन में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पिता की वर्दी पहनकर मेले में झाड़ रहा था रौब; ऐसे पकड़ा गया

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 14, 2026 01:22 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 01:22 pm IST

Mathura Fake Cop: वृंदावन में पुलिस ने ऐसे युवक को पकड़ा जो अपने पिता की दारोगा की वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा था। पुलिस ने उसके हावभाव संदिग्ध होने के बाद पकड़ा।

Vrindavan fake police officer arrest- India TV Hindi
वृंदावन में फर्जी दरोगा अरेस्ट हुआ है। Image Source : REPORTERS INPUT

Mathura Fake Police: यूपी के मथुरा में वृंदावन रंगजी मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव रथ मेले के दौरान पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की पुलिस वर्दी पहनकर मेले में लोगों पर रौब जमा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस का रहने वाला शिवम चौधरी अपने पिता की दरोगा की वर्दी पहनकर मेले में घूम रहा था और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से बात कर रहा था।

बढ़ी हुई दाढ़ी देखकर हुआ शक

मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवक की बढ़ी हुई दाढ़ी और हावभाव संदिग्ध लगे, जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह भीड़ में खुद असली दारोगा जैसा जता रहा था। लोगों से बातचीत कर रहा था। रौब झाड़ रहा था। असली पुलिस मेले में लोगों के बीच से उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान, फर्जी दारोगा ने विरोध भी किया लेकिन उसकी एक ना सुनी गई।

दारोगा पिता बुलंदशहर में हैं तैनात

पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में बुलंदशहर में तैनात हैं। युवक घर से अपने पिता की वर्दी पहनकर मेले में आ गया था और खुद को दरोगा बताकर रौब दिखा रहा था। लोगों को डांट-फटकार रहा था।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला

पिता ने पुलिस को बताया कि शिवम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये उसने जानबूझकर किया था या फिर सच में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

(इनपुट- विपिन सारस्वत)

ये भी पढ़ें- महिला को 'आलू-आलू' कहकर चिढ़ाता था बॉस, जुर्माने में चुकानी पड़ी मोटी रकम; चौंकाने वाला है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।