1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेड़ से निकलने लगा पानी जैसा पदार्थ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पेड़ से निकलने लगा पानी जैसा पदार्थ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jan 26, 2023 12:51 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 12:51 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। आपको लगेगा कि यह कोई चमत्कार या विज्ञान है। वीडियो देखने के बाद आप सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे।

Water came out after cutting the tree- India TV Hindi
Water came out after cutting the tree Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं, वीडियो देखने के बाद यकीन नहीं होता कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। आपको लगेगा कि यह कोई चमत्कार या विज्ञान है। वीडियो देखने के बाद आप सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे।

पेड़ से निकलने लगा तेज पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को आप देख सकते हैं वीडियो में कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सभी पेड़ काटने के लिए मौके पर जमा हैं। युवक पेड़ काट रहे हैं तभी कोई घटना होती है, जिसे देखने के बाद वे सहम जाते हैं। आप वीडियो में देखेंगे कि पेड़ के अंदर से ही पानी जैसा पदार्थ निकल रहा है। आप साफ देख सकते हैं कि पेड़ से पानी निकल रहा है। जब युवा इसे साफ करते हैं तो तेज हो जाता है।कुछ देर बाद वहां पर पानी ही पानी हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं।

क्या पेड़ भी पानी रखता है
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो पर 97 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो को 1500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आप देख सकते हैं, यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि खजूर का जूस भी बहुत अच्छा होता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये देखकर हैरानी होती है कि ऐसा कैसे हो सकता है। क्या पेड़ भी पानी जमा करता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।