1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अधिकारी के सामने युवक बन गया कुत्ता, भौंकते हुए की शिकायत, देखें वायरल वीडियो

अधिकारी के सामने युवक बन गया कुत्ता, भौंकते हुए की शिकायत, देखें वायरल वीडियो

 Published : Nov 19, 2022 08:51 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 08:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में युवक कुत्ता की तरह भौंक रहा है। इस वीडियो लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी तेजी से यूजर्स शेयर कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देख हर कोई ठहाके लगाकर हंस रहा है लेकिन इस वीडिया में ऐसा क्या है कि जिसमें लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। 

आखिर क्यों भौंकने लगा युवक?

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अधिकारी के सामने कुत्ते की तरह भौंक रहा है। ये 46 सेकंड की वीडियो क्लिप है। युवक हाथ में लिए कोई कागजात अधिकारी को दिखाने की कोशिश कर रहा है। युवक कुछ भी बोल नहीं रहा है, सिर्फ अधिकारी के सामने भौंक रहा है। वीडियो में दिख रहे हैं अधिकारी युवक से कागज लेते हैं और गाड़ी के बाहर खड़े किसी व्यक्ति से कागज दिखाते हैं। वीडियो में दिख रहे हैं गाड़ी के मुताबिक, ये गाड़ी एक सरकारी अधिकारी की है। गाड़ी के आगे बंगाल सरकार की बोर्ड लगी है, जिससे पता चल रहा है कि ये सरकारी अधिकारी हैं। 

आखिर मामला क्या था? 
अब इस वीडियो को सोशल मीडिया खुब वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहें है कि युवक के राशन कार्ड में दत्ता के जगह कुत्ता कर दिया गया है, जिसके कारण युवक अधिकारी के ऊपर भड़क गया है। और अधिकारी के सामने एक अलग अंदाज में शिकायत दर्ज करा रहा है। इससे पहले युवक ने दफ्तर के कई बार चक्कर लगा चुका था लेकिन उसके राशन कार्ड में लिखें गलत नाम कोई ठीक नहीं कर रहा था। ऑफिस में कई स्टाफों से नाम बदलने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसका नाम करेक्ट नहीं किया। इस अनदेखी को देख युवक काफी भड़क गया और अधिकारी के आते ही वो कुत्ते की तरह भौंकने लगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।