1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो पर एक भगवान का नाम लिखा हुआ है, अगर दिख जाए तो सारे काम बन जाएंगे

इस फोटो पर एक भगवान का नाम लिखा हुआ है, अगर दिख जाए तो सारे काम बन जाएंगे

 Published : Mar 08, 2023 12:02 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 12:02 pm IST

इस फोटो में एक ऐसा ही अनसुलझा राज सुलझाना है, जिसे अब तक बहुत कम लोग ही सुलझा पाए हैं। फोटो में ऐसा क्या लिखा हुआ कि बताने के बाद दिन बदल जाएंगे, ये अपने आप में हैरान करने वाली बात है।

what is written on this photo?- India TV Hindi
आखिर इस फोटो पर क्या लिखा हुआ है? Image Source : SOCIAL MEDIA

होली के मौके पर ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अब इस सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। कुछ फोटोज तो इतनी वायरल होती हैं कि उन्हें देखने के बाद दिमाग घूम जाता है। इस फोटो ने सभी का दिमाग सुन्न कर दिया है। इस फोटो में एक ऐसा ही अनसुलझा राज सुलझाना है, जिसे अब तक बहुत कम लोग ही सुलझा पाए हैं। फोटो में ऐसा क्या लिखा हुआ कि बताने के बाद दिन बदल जाएंगे, ये अपने आप में हैरान करने वाली बात है। 

इस फोटो पर भगवान का नाम है

इस फोटो को हल करने के लिए दिमाग को पूरा नचाना होगा। इस तरह के प्रश्न आमतौर पर सिविल परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। अगर हम इसे रीजनिंग कहे तो गलत नहीं हो सकता। आप रीजनिंग में मास्टरमाइंड हैं तो आप एक मिनट में बता सकते हैं कि इस फोटो में एक भगवान का नाम लिखा है, जो सभी के जुबान पर हमेशा रहता है। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने दोस्तों को चुनौती दे सकते हैं। इससे उनका आईक्यू लेवल भी पता चलेगा। अगर घर में बच्चों के साथ भी ये गेम खेलेंगे तो उनके लिए भी सही रहेगा। 

क्या आप हार गए हैं? 
अगर आपने हार मान ली है तो हम आपको बताएंगे फोटो में ऐसा क्या लिखा है, जिससे आपका दिमाग सुन्न हो गया है। देखिए, सबसे पहले आपको फोटो को ध्यान से देखना है और अपने दिमाग को थोड़ा एक्टिव करना है। इसके बाद आप फोटो को आसानी से हल कर लेंगे। यदि आप भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं तो आपको ये आसानी से दिख जाएगी। इसके लिए हमने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जय श्री राम लिखा हुआ है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।