1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साधु के सिर पर जमे गेहूं के पौधे, ऐसा चमत्कार देख लोग हुए हैरान

साधु के सिर पर जमे गेहूं के पौधे, ऐसा चमत्कार देख लोग हुए हैरान

 Published : Jan 19, 2023 01:25 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 01:34 pm IST

अपने देश में हमने कई ऐसे साधु महाराजा देखे होंगे, जिन्होंने अपने हठ योग से लोगों को हैरान किया है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।

वायरल प्रयागराज वीडियो- India TV Hindi
वायरल प्रयागराज वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। अपने देश में हमने कई ऐसे साधु महाराज देखे होंगे, जिन्होंने अपने हठ योग से लोगों को हैरान किया है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।

सिर पर गेंहू का पौधा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधु नजर आ रहे हैं। साधु के सिर पर गेहूँ जैसा पौधा लगा हुआ दिखाई देता है। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि पौधा सिर के ऊपर कैसे जम गया है? आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि महात्मा का पूरा सिर पौधे से ढका हुआ है। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि कई लोग अपनी फोटो क्लिक कराने में लगे हुए हैं।

यूजर्स ने दिए जवाब 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। यूजर ने लिखा कि जहां की क़ायनात में,कल्पों-कल्पों तक है भाईचारा, यही तो प्रयागराज है हमारा। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। हर कोई एक ही सवाल कर रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है। एक यूजर ने लिखा कि यह भगवान की लीला है। भगवान के बिना कुछ नहीं होगा। वीडियो काफी दिल को छू लेने वाला है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये करना आसना नहीं है। ऐसे लोग धरती पर कम ही मिलेंगे। इनका नमन करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।