1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो में कहां छिपी है महिला, लोग ढूंढ़ रहे हैं लेकिन नहीं मिल रही, अब आप खोजिए

इस फोटो में कहां छिपी है महिला, लोग ढूंढ़ रहे हैं लेकिन नहीं मिल रही, अब आप खोजिए

 Published : Feb 24, 2023 06:51 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 07:00 pm IST

आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी हो जाती है। इस तरह के गेम खेलने से दिमाग एकदम फ्रेश रहता है। अगर जब भी आप फ्री होते हैं तो इसके लिए यह गेम बेस्ट है।

Where is the woman in this photo?- India TV Hindi
इस फोटो में महिला कहां पर है? Image Source : YOUTUBE

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन और पजल गेम काफी लोकप्रिय है। इस गेम में आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होता है। जिसके बाद आप गेम को आसानी से खेल सकते हैं। इस गेम की सबसे खास बात यह है कि इससे आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी हो जाती है। इस तरह के गेम खेलने से दिमाग एकदम फ्रेश रहता है। अगर जब भी आप फ्री होते हैं तो इसके लिए यह गेम बेस्ट है।

7 सेकेंड में बताए जवाब 

जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें आपको एक महिला को खोजना है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में महिला को 7 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना चलता है ये भी पता लग जाएगा। 

आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बर्फ से ढका पहाड़ आसानी से समझ में आ जाएगा लेकिन इन सबके बीच आपको एक छिपी हुई महिला को खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

यहीं पर जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में महिला कहां पर है? आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि इसमें महिला कहां पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।