1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना कपड़ों के होटल में महिला ने शुरू किया ड्रामा, स्टाफ की करने लगी पिटाई, देखें वायरल वीडियो

बिना कपड़ों के होटल में महिला ने शुरू किया ड्रामा, स्टाफ की करने लगी पिटाई, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 25, 2022 10:12 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 10:12 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला बिना कपड़ों के कुछ लोगों से लड़ती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जयपुर के एक होटल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में महिला बिना कपड़ों के कमरे से बाहर आती और होटल स्टाफ से मारपीट करने लगती है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह एक विदेशी महिला है।

महिला ने स्टाफ की पिटाई कर दी

आप इस वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे एक महिला न्यूड होकर हंगामा कर रही है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दावा किया जा रहा है कि यह जयपुर के एक फाइव स्टार होटल का है। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि महिला पहले तो वहां मौजूद लोगों से बात कर रही है लेकिन कुछ देर बाद हाथापाई शुरू कर देती है। वहां मौजूद महिला स्टाफ व अन्य स्टाफ द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन विदेशी महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं है। विदेशी महिला के एक होटल के स्टाफ की पिटाई करने लगती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि पहले एक महिला स्टाफ की पिटाई करती है इसके बाद एक आदमी की पिटाई करती है। 

किस देश की रहने वाली है महिला? 
वीडियो में दिख रही महिला अफ्रीकी मूल की बताई जा रही है। तीन-चार दिन से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स महिला के बारे में अजीबोगरीब बातें भी लिख रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि इसे उस अपने देश में वापस भेजे जाने की उम्मीद है। वह जहां से आई है। उसे स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अति नारीवाद एक घातक बीमारी की तरह बहुत तेजी से फैल रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।