1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिकिनी पहनकर खेतों में काम करने जाती है महिला, देखें वायरल फोटो

बिकिनी पहनकर खेतों में काम करने जाती है महिला, देखें वायरल फोटो

 Published : Feb 01, 2023 07:10 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 07:10 pm IST

महिला किसान को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद महिला खेतों में काम करने चली जाती है।

The bikini farmer- India TV Hindi
महिला किसान को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला किसान चर्चा का विषय बनी हुई है। यह महिला खेतों में काम करने के वीडियो या फोटो शेयर करती रहती है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला बिकनी पहनकर खेतों में काम करने जाती हैं। महिला का ऐसा अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। महिला किसान को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद महिला खेतों में काम करने चली जाती है।

खेतों में बिकिनी फार्मर

महिला खुद को द बिकिनी फार्मर बताती है। महिला के खेती करने के अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला किसान के साथ एक वीडियो क्रिएटर भी है। वह बिकिनी में खेती करते वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। जिसके बाद उन्हें उनकी फोटो के लिए काफी ट्रोल भी किया गया है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक यूजर ने लिखा कि आप इतने भड़काऊ कपड़े क्यों पहनती हैं?इस ट्रोलर का जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि लड़कियों को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि दूसरे लोग क्या सोच रहे हैं।

ब्रा पर बनाया वीडियो
महिला वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर पोस्ट करती है। टिक-टॉक पर उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं। महिला ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरा आप सभी से एक सवाल है। जब तक मैं घर पर हूं तब तक मैं ब्रा नहीं पहनती। अब मुझे लगता है कि जब घर से बाहर निकले तो ब्रा को घर पर ही छोड़ दूं। क्यों न हम पुराने जमाने में लौट जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।