1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने गाया ऐसा गाना कि सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर्स बोले- 'रानू मंडल की बड़ी बहन मिल गई'

महिला ने गाया ऐसा गाना कि सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर्स बोले- 'रानू मंडल की बड़ी बहन मिल गई'

 Published : Feb 13, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 04:43 pm IST

वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस महिला को रानू मंडल पार्ट-2 बता रहे हैं। पहले आप इस वीडियो को देखिए।

Ranu Mandal Part-2 viral video- India TV Hindi
रानू मंडल पार्ट-2 Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया अब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां आए दिन कोई भी वायरल हो जाता है और कुछ ही समय में बड़ा स्टार बन जाता है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होगा। इनमें रानू मंडल को आप आज भी नहीं भूले होंगे। आज भी जब रानू मंडल का वीडियो सामने आता है तो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया के जरिए ही रानू मंडल बॉलीवुड की दुनिया में पहुंचीं, लेकिन कुछ विवादों के चलते रानू मंडल सीधे आसमान से नीचे आ गिरी। हम जानते हैं कि आपको उनके बारे में जानने में दिलचस्पी नहीं होगी, इसलिए हम उनकी कहानी को यहीं से खत्म करते हैं और खबर पर आते हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस महिला को रानू मंडल पार्ट-2 बता रहे हैं। पहले आप इस वीडियो के बारे में जानिए।

महिला रानू मंडल पार्ट-2 है

इस वीडियो पर कुछ लड़के मीम्स बना रहे हैं, आप वीडियो में देखेंगे कि एक महिला नजर आ जाती है। वह कहती है कि मैं तैयार हूं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह एक हिंदी फिल्म का गाना गाती हैं। महिला 'अंगना में बाबा दुआरे पे मां कैसे आए गोरी हम तुम्हारे घर मां' गाना गा रही है। महिला के गाने का अंदाज काफी फनी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं वह गाना गाते हुए डांस भी कर रही है। आपको बता दें कि ये गाना आंखे फिल्म का है। इस गाना को कुमार सानु और साधना सरगम ने गाया था। 

पुरानी रानू मंडल याद आ रही है
इस वीडियो को मीम्स के रूप में बनाकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने आईडी से पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वायरल हो गया है। वीडियो पर 6 लाख से अधिक व्यूज आ गए हैं। वहीं 45 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पुरानी रानू मंडल कहां गई। यार उनकी बहुत याद आ रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यार तुम लोगों ने क्या एडिटिंग की है। एक यूजर ने लिखा कि रानू मंडल की बड़ी बहन मिल गई। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।