1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक के सामने रो रही थी महिला! कैमरा खोलते ही भूल गई रोना

युवक के सामने रो रही थी महिला! कैमरा खोलते ही भूल गई रोना

 Published : Dec 30, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 02:33 pm IST

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला जोर-जोर से रो रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि महिला इतना रो रही होती कि उसके पूरे चेहरे पर आंसू आ जाते हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। आज वीडियो का जमाना है ऐसे में हर दिन हजारों वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जिस दिन वीडियो वायरल न होता हो। ऐसे कई वीडियो हमें देखने को मिल जाते हैं जिन पर हमें खुद पर विश्वास नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला की हरकत देख हर कोई हैरान है। आखिर महिला के साथ ऐसा क्या हो गया है कि वह इस तरह रो रही है।

महिला रो रही होती है

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला जोर-जोर से रो रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि महिला इतना रो रही होती कि उसके पूरे चेहरे पर आंसू आ गए। वीडियो देखकर लग रहा है कि महिला के साथ कोई घटना हुई है। आप वायरल वीडियो में आगे देख सकते हैं कि वीडियो में एक युवक नजर आ रहा है जब महिला रो रही है, महिला को रोता देख युवक तुरंत मोबाइल खोलता है और  वह फोन का कैमरा खोलकर फोटो क्लिक करने लगता है। जैसी युवक फोटो क्लिक करता है उसे देख महिला भी रोना बंद कर देती है। आप वीडियो देख हैरान हो जाएंगे कि जो महिला जोर-जोर से रो रही थी वो पोज देकर फोटो क्लिक करवाने लग जाती है। 

चुप कराने का एक ही तरीका
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपलोड किया है। इस वीडियो को 40 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें हमेशा से पता है कि सिचुएशन को कैसे हैंडल करना है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि चुप कराने का एक ही तरीका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।