1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच पर योग कर रही थी महिला, तभी खतरनाक जानवर ने किया हमला, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

बीच पर योग कर रही थी महिला, तभी खतरनाक जानवर ने किया हमला, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

 Published : Jan 13, 2023 07:18 am IST,  Updated : Jan 13, 2023 07:18 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

viral video- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PEXEL

सोशल मीडिया के जमाने में अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं। ऐसा ही कोई दिन होगा कि जिस दिन कोई ऐसी वीडियो सामने ना आए। इस दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

महिला के ऊपर अचानक जानवर हमला कर देता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक महिला को देख सकते हैं। वीडियो में महिला योग करती नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि महिला समंदर किनारे योग कर रही है। तभी एक ऐसा हादसा हो जाता है, जिसके बारे में उस महिला ने शायद ही सोचा होगा। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि एक समुद्री जीव आता है और महिला के ऊपर पर हमला कर देता है। महिला अन्य योगासन कर रही होती है तभी वीडियो में देख सकते हैं कि जानवर महिला के हाथ पर हमला कर देता है, जैसे ही वह हमला करता है महिला पूरी तरह से घबरा जाती है। आप वीडियो में देखेंगे कि महिला फिर जानवर को भगाती है।

योगा में साथ देने वाले दोस्त? 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने अपने प्रोफाइल पर पोस्ट किया है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को 29 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर यूजर्स के अजीबोगरीब जवाब सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या ये मिनी मगरमच्छ है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ठीक है लेकिन वह क्या सोच रही है? क्या उस महिला के साथ योग में उसका साथ देने के लिए दोस्त हैं?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।