1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ का ऐसा डांस नहीं देखा होगा, देखें वायरल वीडियो

मगरमच्छ का ऐसा डांस नहीं देखा होगा, देखें वायरल वीडियो

 Published : Nov 03, 2022 09:42 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 09:42 pm IST

आपको हम एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहा हूं, जिससे देखकर आपको विश्वास नहीं होगा कि जानवर भी डांस कर सकते हैं। आमतौर पर आप सभी ने इंसानों को नाचते हुए देखा होगा।

मगरमच्छ डांस - India TV Hindi
मगरमच्छ डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते देर नहीं लगती है। कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस वीडियो में काफी रूची ले रहे हैं। आपने कभी सोचा है कि जानवर भी नाचते हैं। आपको हम एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहा हूं, जिससे देखकर आपको विश्वास नहीं होगा कि जानवर भी डांस कर सकते हैं। आमतौर पर आप सभी ने इंसानों को नाचते हुए देखा होगा। लेकिन इस वीडियो को देखकर हैरानी होगी कि एक मगरमच्छ डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि हां जानवर भी नाच सकते हैं। 

बेली डांस कर रहा है मगरमच्छ

इस वीडियो को @viralposts के ट्विटर हैंडल से 3 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। खबर लिखे जाने तक 4 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है। वही 105 लोगों ने लाइक भी किया है। आप इस 10 सेकंड के क्लिप में देख सकते हैं कि कैसे मगरमच्छ बेली डांस कर रहा है। पत्थर बैठे मगरमच्छ अपने पूरे बदन को शेक कर रहा है। मानो ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ने इसे बेली डांस का ट्रेनिंग दे रखा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।