1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ 10 रुपये में दूसरों के नाम पर नदी में लगा रहा युवक डुबकी, पुण्य मिलने का कर रहा दावा

सिर्फ 10 रुपये में दूसरों के नाम पर नदी में लगा रहा युवक डुबकी, पुण्य मिलने का कर रहा दावा

 Published : Dec 24, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 01:00 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक दस रुपये में दूसरों के नाम पर डुबकी लगा रहा है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

ठंड के मौसम में हर कोई नहाने से परहेज करता है। इस ठंड में नहाना एक चुनौती है। हर कोई इस चुनौती को स्वीकार भी नहीं कर सकता। अब नहाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक अजीबोगरीब अनाउंसमेंट करता नजर आ रहा है। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर हैरान कर देने वाला रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

युवक क्यों लगा रहा है डुबकी?

इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि युवक नदी में रेलिंग के पाइप के ऊपर बैठा है। युवक एक स्कीम के बारे में चिल्लाता है। आप वीडियो में सुन सकते हैं। युवक कहता नजर आ रहा है कि भाइयों-बहनों हम आपके नाम पर डुबकी लगाएंगे। इस ठंड के मौसम में अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं तो आप अपना नाम बताकर और दस रुपये की रसीद कटाएं। आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे। युवक आगे कहता है कि आपको का पुण्य मिलेगा। लेकिन आप जो भी दस रुपये देंगे, हमें मिल जाएगा। वह जोर-जोर से योजना के बारे में फिर से बताता है।

आखिर किसने वीडियो पोस्ट की? 
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर @rupin1992 ने पोस्ट की है। उन्होंने वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है कि प्रॉक्सी डूबकी मात्र दस रुपये में। इस वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस पर 1 हजार से लाइक मिल चुके हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बस यही बाकी था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दस रुपये के चक्कर में सर्दी लग गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे, और कल को यह लोग 10 रुपये में आपके नाम पर ऊपर ना जाने को तैयार हो जाए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।