1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती मेट्रो में युवक ने फूल देकर किया लड़के को प्रपोज, बगल में खड़ी लड़की रह गई हैरान, देखें वायरल वीडियो

चलती मेट्रो में युवक ने फूल देकर किया लड़के को प्रपोज, बगल में खड़ी लड़की रह गई हैरान, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 10, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 12:46 pm IST

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक हाथों में फूल लिए खड़ा है। वहीं कुछ देर बाद ऐसी घटना होती है कि हर कोई हैरान रह जाता है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। ये वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक हाथों में फूल लिए नजर आ रहा है। यूजर्स वीडियो पर अजीबोगरीब कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया ने इस वीडियो से तहलका मचा रखा है।

आखिर लड़की क्यों चौंक जाती है?

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक हाथ में फूल लिए खड़ा है। युवक की हरकत देख आसपास खड़े लोग हैरान हैं। इस वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मेट्रो खुलते ही सामने से आ रहा युवक एक युवक को फूल देता है। वहीं, वह उसे गले लगाता है और प्यार और स्नेह व्यक्त करता है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके बगल में खड़ी एक लड़की चौंक जाती है।

किसने किया ये वीडियो अपलोड 
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर मोहित गौर ने अपने प्रोफाइल से पोस्ट किया था। इस वायरल वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक किया है। वहीं, 600 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किया है। यह वायरल वीडियो दो हफ्ते पहले अपलोड किया गया था। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिनसे आपके दिन बन जाते हैं। ये भी वीडियो उन्हीं में से शामिल हैं। इस वायरल वीडियो को खुब शेयर किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।