1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक ने अपनी हरकत से सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग कर दिया खराब, लोग बोले- 'धरती छोड़ने का वक्त आ गया है'

युवक ने अपनी हरकत से सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग कर दिया खराब, लोग बोले- 'धरती छोड़ने का वक्त आ गया है'

 Published : Feb 21, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 06:06 pm IST

युवक की हरकत ऐसी है कि इसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये अपने अंदाज से वायरल हो रहा है, लेकिन यूजर्स जमकर इसकी खिंचाई कर रहे हैं।

viral video of young man- India TV Hindi
युवक का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/TIK_TOKER_THARUN

आजकल वीडियो बनाने वाले युवक सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कुछ क्रिएटर्स तो सारी हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में युवक की हरकत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आप खुद से यह सवाल पूछेंगे कि क्या सच में लोग वायरल होने के लिए ऐसा कर सकते हैं। युवक की हरकत ऐसी है कि इसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये अपने अंदाज से वायरल हो रहा है, लेकिन यूजर्स जमकर इसकी खिंचाई कर रहे हैं। आज हम इस युवक के कुछ ऐसे वीडियो देखेंगे जो शायद आपने पहले नहीं देखे होंगे।

अजीबोगरीब हरकत से लोग परेशान 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अजीबोगरीब सीन में नजर आ रहा है। युवक ने कपड़े पहनने की बजाय बर्तनों से अपने शरीर को ढक रखा है। उसके पूरे शरीर पर बर्तन नजर आ रहे हैं। युवक की इस हरकत को देखकर हर कोई हैरान है। अगर आप इस युवक की प्रोफाइल पर जाएंगे तो आपको कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आपको लगेगा कि आप क्या करना चाहते हैं? युवक अपने अंदाज से वायरल करने की कोशिश करता है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि युवक के लगभग वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज हो चुके हैं। 

भड़क गए हैं यूजर्स 
इस वीडियो को पोस्ट करने वाला एक इंस्टाग्राम यूजर है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बर्तनों के साथ।  वीडियो पर 3 लाख से अधिक व्यूज आ गए हैं। वहीं 17 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन काफी चौंकाने वाले सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये इंसान धरती छोड़ने पर मजबूर कर देगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि वायरल होने के लिए लोग नंगा भी हो सकते हैं, आप बर्तन क्यों लगाया है। आप इसे भी उतार दें फिर काफी तेजी से वायरल होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।